रतलाम। जिले के नामली के पास पलदूना फाटे के समीप शुक्रवार सुबह हुई दुर्घटना में वाहन में सवार 6 बालिकाओं को हल्की सी चांटे आई, एक अन्य बालिका के पैर में हल्का फ्रैक्चर हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर राजेश बाथम ने तत्काल एसडीएम ग्रामीण त्रिलोचन गौड को स्थल पर रवाना किया। एसडीएम द्वारा फौरन एंबुलेंस की व्यवस्था कर तत्काल बालिकाओं को स्थानीय मेडिकल कॉलेज के अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जाकर छुट्टी दे दी गई, सभी बालिकाएं स्वस्थ कुशल है। एक अन्य बालिका के पैर में हल्का फैक्चर है उसको भी प्राथमिक उपचार एवं प्लास्टर लगाया जाकर छुट्टी दे दी गई। एसडीएम तथा तहसीलदार स्वयं मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचे, उन्होंने बालिकाओं के हाल-चाल जाने, उनसे चर्चा कर परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए मनोबल बढ़ाया। सभी बालिकाएं अपने स्कूल में परीक्षा में शामिल हो सकेगी। वाहन में मौजूद एक अन्य व्यक्ति के सर में चोट आने पर उसका भी उपचार किया जा रहा है।