रतलाम। नवागत कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा पदभार ग्रहण करने पर उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमावत द्वारा स्वागत करते हुए विद्यालय एवं बोर्ड मूल्यांकन से संबधित जानकारी से अवगत कराया गया। कलेक्टर बाथम ने समस्या होने पर समाधान हेतु आवश्यक सहयोग के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर रमेशचन्द्र पांचाल, माया मौर्या, डा. ललित मेहता, सैयद ताहिर अली भी उपस्थित थे।