रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देश पर अपर कलेक्टर द्वारा ट्रेक्टर पलटने से हुई मृत्यु पर मृत व्यक्ति के परिजन को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना के अंतर्गत दी गई है। 5 अगस्त 2023 को मंदसौर जिले के ग्राम चारखेडी निवासी दानुसिंह अपने खेत से कृषि कार्य करते लौट रहे था तभी ट्रेक्टर पलट जाने से उनकी मृत्यु हो गई थी। मृतक के वारिस पुत्र तुफानसिंह को उक्त सहायता राशि स्वीकृत की गई है।