शामगढ़। नगर में आज नगर परिषद ने आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए कुत्ता पकड़ों अभियान चलाया। इस अभियान के तहत आज शामगढ़ नगर में आवारा कुत्तों की धर पकड़ की गई। नगर परिषद के कर्मचारियों ने आवारा कुत्तों को पकड़कर दूर दराज अभ्यारण में छोड़ा। आज हुई कार्रवाई में करीब 20 कुत्तों को पकड़ा है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।