भोपाल। हाट बाजार में चल रहे रीजनल सरस मेला में सुर शंकरा म्युजिक ग्रुप ने शुक्रवार को 127वीं प्रस्तुति दी। जिसमें ग्रुप के अध्यक्ष सुरेश गर्ग द्वारा गाए गाने श्ओ हंसनी, मेरी हंसनी, कहां उड़ चलीश् और बीएल रायकवार द्वारा गाए ये जवानी है दीवानी ने खूब तालियां बटोरीं।
सुर शंकरा म्यूज़िकल ग्रुप के कार्यकारी अध्यक्ष एवं मैनेजर इंजीनियर प्रतीक गर्ग, प्रेरणास्रोत निहारिका गर्ग एवं संभागीय अध्यक्ष आयशा खान ने बताया कि निवेदिता व्यास ने श्मेरा दिल ये पुकारे आजाश्, लेपटॉप ऑपरेटर सीनियर सिंगर रीता बोथे ने श्रोज़ रोज़ आंखों तलेश्, सीनियर सिंगर एंकर प्रतिभा अग्रवाल ने श्ए दिल मुझे बता देश्, श्याम अग्रवाल ने श्गोरी तेरा गांव बड़ा प्याराश्, मीना पुरोहित ने श्किसलिए मैंने प्यार कियाश्, शोभा लहेरिया ने श्चुरा लिया है तुमने जो दिल कोश्, सिमरन खेमचंदानी ने श्रहें न रहें हम महका करेंगेश्, रवि खेमचंदानी ने श्जैसी करनी वैसी भरनीश्, डॉली खत्री ने श्रंग दिल की धड़कनश्, राजेश सरीन ने श्मैं ढूंढता हूं जिनकोश् सहित लगभग आधे दर्जन गाने गाए।
अज़हर की-बोर्ड, ओकटोपेड पर रेहान और ढोलक पर मेहरुद्दीन थे। ग्रुप के संस्थापक भजन लेखक-गायक सुरेश गर्ग एवं रीता बोथे ने मुझे कितना प्यार है तुमसे गीत से कार्यक्रम का समापन करते हुए आयोजन समिति के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि मेले का आयोजन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है।