छतरपुर। राष्टीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) एवं जिला स्वास्थ्य समिति छतरपुर के सहयोग से दर्शना महिला कल्याण समिति द्वारा संचालित राष्टीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत साथिया /आशा का छः दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 12/03/2024 से 17/03/2024 तक किया जा रहा कि जिसमे साथिया बैच ने बड़ामलहरा विधायिका सुश्री राम सिया भारती के द्वारा साथिया प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी गई एवं सभी बच्चों का उत्साह वर्धन किया करते हुए किशोरावस्था में होने वाले बदलाव जैसे शारीरिक मानसिक एवं भावनात्मक उन पर किशोर से चर्चा की साथ ही विधायक ने बच्चों को आगे बढ़ने को लेकर हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया साथ ही साथ परामर्शदाता गौस अहमद ने उमंग स्वास्थ्य केन्द्र पर दी जाने वाली सेवाओं के बारे मैं जानकारी दी। तो वही बृजेश यादव एवं मीता दुवेदी के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में किशोर एवं किशोरियां मौजूद रही ।