नीमच। अन्नपूर्णा सेवा न्यास नीमच द्वारा एक और अनूठा प्रयास करते हुए नीमच के जिला चिकित्सालय में मरीज और उनके अटेंडर्स के लिए न्यूनतम शुल्क पर भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अब स्टॉल लगाई गई है। पहले यहां प्रसादम रथ के रूप में वाहन आता था। यह वाहन विभिन्न अस्पतालों में पहुंचकर सेवाएं देता था। लेकिन मरीज और उनके साथ आने वाले लोगों को सभी अस्पतालों तक भोजन समय पर पहुंचे। इसे ध्यान में रखते हुए एक सुंदर नई कैंटीन जिला अस्पताल में लगाई गई है।
अन्नपूर्णा सेवा न्यास के संयोजक राकेश पप्पू जैन ने बताया कि जिला अस्पताल में लगी केंटीन पर सुबह 10.30 बजे से भोजन उपलब्ध रहेगा। न्यास द्वारा न्यूनतम शुल्क पर भोजन उपलब्ध कराने की सेवा का क्रम निरंतर 1000 से अधिक दिनों से जारी है। प्रतिदिन जिला अस्पताल में औसतन करीब 200 लोग और शहर में 400 से अधिक लोग न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध भजन सेवा का लाभ लेते हैं। दानदाताओं के माध्यम से प्राप्त सहयोग लेकर अभी तक 3 लाख 11 हजार लोगों को इस सेवा प्रकल्प के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराया गया है। यहां रेडीमेड एसोसिएशन द्वारा अभिनव प्रयास कर मरीज के साथ आने वाले लोगों के लिए भोजन हेतु शानदार बैठक और ठंडे पानी की व्यवस्था की जा रही है, ताकि जिला चिकित्सालय पहुंचने वाले लोग सुकून और इत्मिनान से छत के नीचे बैठकर गर्मी, बारिश, ठंड में खाना खा सके।