गुना। लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिएगठित निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण समिति (लेखा टीम) का प्रशिक्षण आज कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स डॉ. निरंजन श्रोत्रिय एवं डॉ. हरिओम खटीक द्वारा प्रदान किया गया।
इस प्रशिक्षण में व्यय पर्यवेक्षक, सहायक व्यय पर्यवेक्षक, अभ्यर्थियों के बैंक खातों, निर्वाचन व्यय के लेखा संधारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। लोकसभा निर्वाचन में सहायक व्यय पर्यवेक्षकों को दैनिक जानकारी संबंधित लोकसभा के रिटर्निंग ऑफिसर को भी मेल द्वारा भेजना करना होगी। लोकसभा निर्वाचन में किसी अभ्यर्थी के व्यय की अधिकतम सीमा 95 लाख रुपये हैं, जबकि विधानसभा में यह राशि 40 लाख थी।
प्रशिक्षण में वीडियो निगरानी टीम एवं वीडियो अवलोकन टीम को बताया गया कि किस तरह अभ्यर्थी की रैली, सभा या रोड शो को कवर कर व्यय का आंकलन करना है। राजनीतिक दलों को यह भी ध्यान रखना होगा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो। हर अभ्यर्थी को परिणाम घोषित होने के 30 दिवस के भीतर अपना निर्वाचन व्यय लेखा प्रस्तुत करना होगा। प्रशिक्षण में जिला पेंशन अधिकारी रश्मि तंतुवाय सहित लेखा टीम के सभी सदस्य उपस्थित रहे।