BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2024, 3:06 pm
REPORT : अवैध शराब परिवहन पर सख्त कार्यवाही हो, मॉनिटरिंग सिस्टम मजबूत करने पर रहे फोकस, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने लोकसभा निर्वाचन 2024 को देखते हुए आबकारी विभाग को ज़िले में अवैध शराब की बिक्री और धर पकड़ पर मॉनिटरिंग सिस्टम को मजबूत करने के लिए कहा है।निर्देश दिए हैं कि अधिकारीगण प्रत्येक दिवस के आधार पर शराब की बिक्री और अवैध शराब की धरपकड़ से जुड़ी कार्रवाई की रिपोर्ट निर्वाचन कार्यालय को दें।

कलेक्टर मिश्रा आज ज़िला कार्यालय के सभागार में लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार की जानी वाली कार्यवाई की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।यहाँ सहायक आबकारी आयुक्त विक्रमदीप सांगर सहित जिले के आबकारी विभाग के अधिकारी, डिस्टिलरी/बॉटलिंग इकाई के प्रतिनिधि एवं मदिरा दुकानों के संचालक लाइसेंसी मौजूद थे। कलेक्टर ने शराब की अवैध बिक्री एवं वितरण को रोकने हेतु जिले के सभी उत्पादन की इकाईयों एवं गोदामो आदि पर निगरानी रखने, सीसीटीवी कैमरे लगाने,अवैध शराब जप्त करने के लिए छापेमारी करने, शराब दुकान खुलने एवं बंद होने के समय की निगरानी रखने जिले के आबकारी अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि किसी भी गांव तथा अन्य जगह में अवैध शराब के संबंध में गोपनीय सूचना मिलने पर एफएसटी और एसएसटी से आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करेंगे। अवैध शराब के निर्माण और परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने को भी कहा। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग के अधिकारी शराब गोदामों में निरीक्षण करेंगे तथा स्टॉक का परीक्षण करेंगे।
इसके अतिरिक्त शराब दुकानों पर दैनिक बिक्री हिसाब पंजी रखना, स्टॉक को ऑनलाइन अपडेट करना,मदिरा का प्रदाय /परिवहन नियम अनुसार होना, अवैध मदिरा हेतु संवेदनशील मार्गाे की जानकारी एफएसटी/एसएसटी से साझा करना आदि संबंधी निर्देश भी दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE