झाबुआ। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नेहा मीना की अध्यक्षता में जघन्य सनसनीखेज चिन्हित आपराधिक प्रकरणों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे जिला अभियोजन अधिकारी महेश पटेल द्वारा कुल 18 जघन्य एवं सनसनीखेज प्रकरणों के संबंध में, गवाहों और प्रत्येक प्रकरण की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया। इसी के साथ अवगत कराया गया कि वर्ष 2024 में अबतक की स्थिति में जिले में दोषसिद्धी दर 100 प्रतिशत है तथा प्रतिकूल टिप्पणी से संबंधित एक भी प्रकरण नहीं है।
उक्त बैठक में अपर कलेक्टर एस.एस.मुजाल्दा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पी.एल.कुर्वे, अधीक्षक जिला जेल दुष्यंत कुमार पगारे उपस्थित रहे।