खरगोन। कसरावद जनपद की ग्राम पंचायत चिचली में संचालित हो रही शनिवार को गिट्टी प्लांट में ब्लास्टिंग की गई थी। जिसकी वजह से पूरे गांव में भूकंप जैसा झटका महसूस हुआ था जहां मकानों कि चदर भी हिल गए थे एवं मकानों के बर्तन भी नीचे गिर गए थे। कुछ मकानों कि दीवारों में दरारे भी आईं है। जिसके विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने गिट्टी प्लांट पर जाने वाले मार्ग पर धरना प्रदर्शन कर बैठ गए थे।जिसकी सूचना लगते ही कसरावद तहसीलदार मुन्ना अड़ भी मौके पर पहुंचे थे मौका पंचनामा बनाकर दूसरे रोज ग्रामीणों का दल कसरावद बुलाया था और कहा था कि इस मामले में एस डी एम से चर्चा करेंगे लेकिन दूसरे रोज ग्रामीण चिलचिलाती धूप में तहसील कार्यालय के चक्कर काटते रहे। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ यहां तक कि कोई भी नहीं मिल पाया।ग्रामीणों का धरना जारी रहा मंगलवार तीसरे रोज कसरावद नायब तहसीलदार शैफाली अग्रवाल भी धरना स्थल पर पहुंची थी जिन्होंने समझाइश के माध्यम से ग्रामीणों को हटाना चाहा लेकिन ग्रामीण मोके पर दिए गए आश्वाशन को लिखित में मांग करते रहे नायब तहसीलदार ने बोला कि आप जिला प्रशासन के पास जाए और अपनी बात रखें और धरना प्रदर्शन खत्म कर दें प्लांट बंद हो चुका है।
लेकिन ग्रामीण भी अपनी मांग को लेकर पीछे नहीं हटे।ग्रामीणों ने बताया कि जब तक जिम्मेदार अधिकारी आकर लिखित में जब तक जांच नहीं होती तब तक गिट्टी प्लांट बन्द करने को लेकर धरना स्थल पर लिखित में नहीं देंगे हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा ग्रामीणों ने यह भी कहा कि अगर हमारी समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान नहीं किया जाएगा।इसी सम्बन्ध में नायब तहसीलदार से मीडिया ने चर्चा करनी।चाही तो लेकिन मीडिया से दूरी बनाते हुए बलकवाड़ा थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर सहित नायब तहसीलदार मौके से चले गए।