विदिशा। निर्वाचन आयोग ने चुनाव में मतदान को बढ़ाने के लिए स्वीप गतिविधियां चलाने के निर्देश दिए। इसे लेकर गुरुवार को विदिशा में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए दो पहिया वाहन रैली निकाली गई।
जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट परिसर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं द्वारा बाइक रैली निकाली गई। इस वाहन रैली को कलेक्टर बीके वैद्य ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली में शामिल महिलाओं ने लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया।
वोटरों से अपील की गई कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में निष्पक्ष, निडर होकर तथा लालच या लोभ, बिना प्रलोभन के अपने मत का प्रयोग जरूर करें और इस लोकतंत्र के पर्व के भागीदार बने।
कलेक्टर बीके वैद्य ने बताया कि जिले स्वीप गतिविधियां चलाई जा रही है, ताकि लोग को मतदान के लिए जागरूक किया जा सके। आज महिला बाल विकास की शहरी परियोजना के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए दो पहिया वाहन रैली का आयोजन किया गया, जो शहर का भ्रमण करने के साथ ही पूरे जिले में मतदाताओं को जागरूक करेगी। उन्होंने बताया कि उनका प्रयास है कि विदिशा जिले में सर्वाधिक मतदान हो।