नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन ने जिला चिकित्सालय का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय में मानव सेवा समिति द्वारा संचालित डायग्नोसिस सेंटर का निरीक्षण किया। जहां उपचार पा रहे मरीजों उनके परिजनों से मौजूद व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।
इस दौरान कलेक्टर ने मानव सेवा समिति द्वारा संचालित डायग्नोसिस सेंटर की व्यवस्थाओं और इस समाजिक काम की सराहना की। इस मौके पर मानव सेवा समिति द्वारा डायग्नोसिस सेंटर को अतिरिक्त भवन दिए जाने की भी मांग की गई।
वहीं कुछ लोगों ने जिला चिकित्सालय परिसर में जर्जर सड़क को लेकर भी शिकायत की। कलेक्टर ने रेड क्रॉस द्वारा संचालित ब्लड बैंक का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने साफ सफाई आदि व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र पाटील डॉ. मनीष यादव डॉ संगीता भारती सहित मानव सेवा समिति के मुन्ना गोयल, सुनील रस्तोगी, शरद गगरानी, पुरुषोत्तम गुप्ता, सुरेंद्र जैन, ओम अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।