नीमच। लोकसभा निर्वाचन 2024 में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के सम्बंध में आजीविका मिशन (Nrlm) जनपद पंचायत मनासा द्वारा स्व-सहायता समुह की दीदीयों को, ग्राम के लोगों को जागरूक करने हेतु विभिन्न गतिविधियां की गई।वरिष्ठ एवं नव मतदाताओं का स्वागत किया गया। सभी ग्रामवासियों ने सभी गतिविधियों में भाग लिया। ग्राम पंचायत फोफलिया के सारेलिया की चौपाल पर मतदाता जागरूकता अभियान किया गया।