BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2024, 7:31 pm
REPORT : कलेक्‍टर जैन ने किया रेडक्रॉस द्वारा संचालित संस्‍थाओं का निरीक्षण, जब अचानक पहुंचे तो मचा हड़कंप, फिर फिजियोथेरेपी सेंटर में इस व्यवस्था के लिए दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर दिनेश जैन ने गुरूवार को रेडक्रॉस नीमच द्वारा संचालित वृद्धा आश्रम, मूक बधिर विद्यालय, फिजियोंथेरेपी सेन्‍टर, जिला दिव्‍यांग पुर्नवास केन्‍द्र नीमच का निरीक्षण कर उपलब्‍ध सुविधाओं की जानकारी ली। इस मौके पर जिला पंचायत मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी गुरूप्रसाद, डिप्‍टी कलेक्‍टर किरण आंजना, मयूरी एवं अन्‍य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्‍टर जैन ने रेडक्रॉस द्वारा संचालित फिजियोंथेरेपी सेन्‍टर के निरीक्षण के दौरान सेन्‍टर में आने वाले सदस्‍यों की संख्‍या उपलब्‍ध सुविधा , पदस्‍थ स्‍टाफ, आदि की जानकारी ली और फिजियों थेरेपी सेन्‍टर में फिजियोंथेरेपि‍स्ट की व्‍यवस्‍था करने के निर्देश दिए। उन्‍होने रेडक्रॉस वृद्धा आश्रम का निरीक्षण,एवं चर्चा कर, वृद्धजनों से चर्चा की। कलेक्‍टर जैन ने वृद्धा आश्रम मे निवासरत वृद्धजनों के मनोंरजन एवं परिजनों और रिश्‍तेदारों से चर्चा की व्‍यवस्‍था करने के निर्देश भी दिए। उन्‍होंने दिव्‍यांग पुर्नवास केन्‍द्र के स्‍टाफ के लंबित वेतन का भुगतान करवाने एवं अशंकालिक आउटसोर्स से भृत्‍य की सेवाएं उपलब्‍ध करवाने के निर्देश भी दिए। कलेक्‍टर जैन ने विद्यालय के बच्‍चों को स्‍वरोजगार से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास करने और ऑनलाईन अध्‍ययापन कक्षाओं का प्रभावी ढंग से संचालन करवाने के निर्देश भी दिए।

कलेक्‍टर जैन ने दिव्‍यांगों के प्रमाण पत्र बनाने की व्‍यवस्‍था, यूडी आईडी कार्ड बनाने की प्रगति की जानकारी ली। अवगत कराया गया, कि अब तक 8579 दिव्‍यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाये गये है।  स्‍पर्श पोर्टल पर अब तक 790 दिव्‍यांगों के नाम दर्ज है। उन्‍होने निर्देश दिए, कि दिव्‍यांगजनों का सर्वेकर, दिव्‍यांगजनों की सूची तैयार की जाये,कि किन दिव्‍यांजनों को कोनसी सामग्री आवश्‍यकता है। कलेक्‍टर ने जिला दिव्‍यांग एवं पुर्नवास केन्‍द्र भवन निर्माण के लिए प्रस्‍ताव तैयार करवाकर, भिजवाने के निर्देश भी दिए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE