खरगोन। जिले के रायलबेडा से धूपा हाट बाजार भगोरिया पर्व मनाकर लौट रहे ग्रामीण हादसे का शिकार हो गए। ट्रैक्टर सवार ग्रामीणों का वाहन स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वाहन में सवार ग्रामीण घायल हो गए। हादसे में एक 35 वर्षीय महिला मौके पर मौत हो गई। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक तीन वर्षीय बच्ची को मृत घोषित कर दिया, जबकि 18 का उपचार किया जा रहा है।
हादसे में घायलों के हाल जानने एसपी धर्मराज मीना, एएसपी मनोहर बारिया, तरुणेद्र सिंह भी अस्पताल पहुंचे। एक के बाद एक घायलों के पहुंचने से अस्पताल में अफरातफरी का माहौल रहा।