देवास। हाटपीपल्या आमतौर पर लड़को के जन्म पर तो खुशी मनाते हुए आपने देखा होगा। वही हाटपीपल्या में बालिका के जन्म पर भव्य आतिशबाजी कर ढोल धमाकों के साथ ग्रह प्रवेश कराया व भव्य जश्न मनाया।
हाटपीपल्या के रहने वाले नितिन कुम्भकार के यहा तीन दिन पहले देवास के निजी हॉस्पिटल में बालिका का जन्म हुआ। तभी से उनके परिवार में खुशी देखी जा रही थी। जिसका इजहार जब बालिका घर पहुची तो साज सज्जा कर नाते रिश्तेदारों मित्रो सहित मोहल्ले वालों की उपस्थिति में भव्य आतिशबाजी कर ढोल धमाकों के साथ बालिका का ग्रह प्रवेश कराया साथ ही पूरे मोहल्ले में मिठाई बांटी गई व बालिका का पूजन कर ग्रह प्रवेश कराया गया। जो लोग लड़की को बोझ समझते है यह उन लोगो के लिए एक मिसाल है।