छिंदवाड़ा। सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ 26 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उनकी नामांकन रैली नामांकन रैली श्याम टॉकीज से प्रारंभ होकर चार फाटक, छोटा तालाब, पुराना पॉवर हाउस, छोटी बाजार, इतवारी, मेन रोड, गर्ल्स कॉलेज, फव्वारा चौक, इंदिरा तिराहा से अमित ठेंगे चौक पहुंचेगी। पुराना बस स्टैण्ड मानसरोवर कॉम्प्लेक्स पर जनसभा के साथ रैली का समापन होगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने बताया कि नामांकन से पहले सांसद श्री नाथ छोटी बाजार पहुंचकर नगर शक्तिपीठ बड़ी माता मंदिर एवं राम मंदिर में पूजा अर्चना कर माथा टेकेंगे। कांग्रेस नामांकन रैली की तैयारियों में जुटी हुई है। वहीं भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू 27 मार्च को अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने वाले हैं। भाजपा नामांकन रैली को भव्य बनाने की तैयारियों में जुटी हुई है।
रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव समेत कई बड़े नेताओं के शामिल होने की बातें कहीं जा रही है। रैली का रूट अभी फाइनल नहीं हुआ है।
गोंडवाना प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन दाखिल
गोंडवाना के द्वारा कैंडिडेट बनाए गए देवराविन भलावी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे वे गोंडवाना के कार्यकर्ताओं के साथ दोपहर में कलेक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन दाखिल करेंगे।