रतलाम। 20 मार्च 24 बुधवार को थाना शहर से निकल रहे मार्च पास्ट के पूर्व जिला प्रेस क्लब के महामंत्री भेरूलाल मालवीय, उपाध्यक्ष डॉ जाकिर कुरैशी, सचिव पवन धाकड़ सरसी एवं संगठन सचिव वाजिद पठान की उपस्थिति में जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष जगदीश राठौर ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाका से आग्रह किया था कि जावरा, पिपलोदा, कालूखेड़ा, रिंगनोद, औद्योगिक क्षेत्र जावरा, बड़ावदा, ताल, आलोट एवं बरखेड़ा कला थाना अंतर्गत अपराध घटित होने के उपरांत अपराध का खुलासा संबंधित पुलिस थाना क्षेत्र में किया जाए अथवा संबंधित थाना क्षेत्र के सीएसपी/एसडीओ पुलिस द्वारा अपने-अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित कर किया जाए।
जिला प्रेस क्लब जावरा के अध्यक्ष के सुझाव को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाका द्वारा स्वीकार किया गया। जिला प्रेस क्लब जावरा के समस्त साथियों की ओर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम को बधाई एवं शुभकामनाएं।