छतरपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी.आर. ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट छतरपुर से मतदाताओं को जागरूक करने जन जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो नागरिकों को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वानें के लिए जागरूक करेगा और जिले में द्वितीय चरण में होने वाले लोकसभा आम निर्वाचन में 26 अप्रैल 2024 को मतदान करने के लिए प्रेरित करेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत एसीईओ चंद्रसेन सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जी.आर. के निर्देशन में जिलेभर में मतदाता जागरुकता अभियान एवं स्वीप गतिविधियां संचालित की जा रहीं है। मतदाता सूची में नाम जुड़वानें के लिए अपने संबंधित बीएलओ या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं नाम जोड़ सकते हैं। नाम जुड़वाकर लोकतंत्र के भागीदारी बनें।