नीमच। नगर पालिका की अतिक्रमण हटाओ टीम ने शुक्रवार को शहर के प्रमुख चौराहा लायंस पार्क चौराहा स्थित रतन स्वीट्स दुकान पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। दरअसल, दुकान संचालक द्वारा दुकान के बाहर करीब 5 से 6 फीट तक अवैध अतिक्रमण किया हुआ था।
इस बारे में नगर पालिका ने करीब 4 दिन पहले दुकान संचालक को नोटिस देकर अतिक्रमण तोड़ने के लिए कहा गया था। बावजूद इसके अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जिस पर नगर पालिका की टीम ने सुबह पहुंचकर बुलडोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण को तोड़ दिया।
दुकान संचालक द्वारा नाले पर पक्का निर्माण अवैध अतिक्रमण कर रखा था। वही जैसे ही सुबह नगर पालिका का अतिक्रमण हटाओ दस्ता जेसीबी लेकर पहुंचा तो दुकान संचालक मौके पर पहुंच गए। नगर पालिका अधिकारियों से उनकी काफी बहस बाजी होती रही। हालांकि, नगर पालिका की टीम के सामने दुकान संचालक की एक न चली और अतिक्रमण को जमीदोंज कर दिया गया।