छिंदवाड़ा। लोकसभा चुनाव प्रथम चरण में होने हैं इसको लेकर पिछले तीन दिनों से नामांकन प्रक्रिया जारी है इसी के चलते आज छिंदवाड़ा में एक निर्दलीय प्रत्याशी ने हाथ में रामायण और महाभारत जैसे ग्रन्थ लेकर आज अपना नामांकन दाखिल किया गुलाबरा में रहने वाले विनोद पाठक ने बताया की भगवान शिव के आशीर्वाद को लेकर वह नामांकन दाखिल करने आए हैं जनता के जुड़े मुद्दों को लेकर वह जनता के बीच जाएंगे शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर काम करेंगे। अनूठे ढंग से भगवान शंकर और हनुमान जी की वेशभूषा सजाकर कुछ लोगों के साथ हुआ कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।
बहुजन समाज पार्टी से उमाकांत बंदेवार में दाखिल किया नामांकन
उमाकांत बंदेवार ने भी बहुजन समाज पार्टी से अपना पर्चा दाखिल किया। आज छिंदवाड़ा में सिर्फ दो नामांकन दाखिल हुए दोपहर 3: 00 बजे तक पंडित विनोद पाठक और उमाकांत बंदेवार ने अपना नामांकन दाखिल किया था।