BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 22, 2024, 5:35 pm
BIG REPORT : शामगढ़ में तेज रफ्तार का कहर, जब अंध गति से यहां पहुंची स्कूल की ये बस तो हो गई ये बड़ी अनहोनी, सूचना मिलते ही दौड़ी थाना पुलिस, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

शामगढ़। नगर में आज तेज गति से स्कूल बस चला रहे ड्राइवर ने गरोठ के एक बुजुर्ग व्यक्ति को टक्कर मारते हुए उसके पैर पर बस का टायर चढ़ा दिया। गरोठ निवासी बुजुर्ग व्यक्ति चांद भाई सब्जी मंडी चौराहे पर जा रहे थे। माताजी गेट के नीचे तेज गति से बस चला रहे ड्राइवर द्वारा टर्न पर मुड़ाव के दौरान राहगीर के पैर पर टायर चढ़ाते हुए घायल कर दिया। पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए स्कूली बच्चों से भरी बस को कब्जे में लिया और सभी बच्चों को बस से उतार कर उनके अभिभावकों को सुपूर्द किया। बस को पुलिस थाने में खड़ा करवाया है, अब पुलिस के लिए आगे जांच का विषय है कि बस का बीमा परमिट, फिटनेस की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करें।

एक जानकारी यह भी सामने ही है की माताजी गेट पर सब्जी विक्रय करने वाले कतिपय लोगों ने कब्जा किया हुआ है। सब्जी ठेला की वजह से यातायात बाधित होता है व छुटपुट दुर्घटनाएं सामने आती ही रहती हैं। इसी तरह ठेला व्यवसाईयों द्वारा नीम चौक बस स्टैंड, मामा कचोरी के सामने, सोनू फ्रूट के सामने, रेलवे स्टेशन रोड़ तरफ भी  अतिक्रमण करते हुए यातायात बाधित किया हुआ है। बाहर से आए कुछ सामान विक्रेता मर्जी पड़े वहां ठेला खड़ा कर देते हैं व यातायात बाधित करते रहते हैं। शामगढ़ अब शहर का रूप ले चुका है। आसपास के गांव नगरों से सामान बेचने आए लोग नगर के यातायात को बिगाड़ने पर आमादा है क्योंकि कोई रोकने टोकने देखने वाला नहीं हैं। प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार ना करें  और जो भी अतिक्रमण कर यातायात बाधित कर रहा है उन पर आवश्यक कार्रवाई की जावे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE