जावरा। पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा ने नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मी एवं एसडीओ पुलिस शक्ति सिंह चौहान, थाना प्रभारी जावरा जितेंद्र सिंह जादौन एवं औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम की उपस्थिति में शुक्रवार को दोपहर 2रू00 बजे पत्रकार वार्ता में तीन मामलों का खुलासा किया। पहला मामला औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत ग्राम डोडियाना का है जिसमें 6 मार्च को दिनदहाड़े 60 साल की भूली भाई पति चुन्नीलाल प्रजापत के कान में पहने हुए सुलिया तोड़कर भाग गया था। पुलिस में इस संबंध में धर्मेंद्र पिता गोवर्धन बागड़ी निवासी अर्जला थाना खाचरोद को गिरफ्तार कर लिया है मुकेश पिता बद्रीलाल बागड़ी निवासी ग्राम अर्चना थाना खाचरोद फरार है। थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में कर द्वारा अवैध मादक पदार्थ महाराष्ट्र की तरफ जाने के पूर्व निरीक्षक मुनेंद्र गौतम एवं स्टाफ के प्रयास से बरामद कर अरबी राजू राम उर्फ राजाराम उर्फ राजू पिता मांगीलाल विश्नोई निवासी सिगड़सर जिला जोधपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया । जावरा शहर थाना अंतर्गत सोलर प्लांट लगाने के नाम पर जनता से लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों दीपक पिता ठाकुर दिन वर्मा निवासी छिंदवाड़ा हाल मुकाम ठाणे (महाराष्ट्र) एवं चौलेश्वर पिता कमल रत्ने निवासी छिंदवाड़ा हाल मुकाम बेंगलुरु (कर्नाटक) को गिरफ्तार कर लिया है । इस मामले में फरियादी सुनील शर्मा एवं अन्य पीड़ितों ने दिनांक 23 फरवरी 2023 को जावरा शहर थाने पर रिपोर्ट की थी तब पुलिस ने धारा 420 भारतीय दंड विधान में पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की थी । पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के लिए 10 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।