BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 22, 2024, 7:04 pm
KHABAR : संस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ रासेयो इकाई मनासा के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन, पढे़ बर्द्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय मनासा जिला नीमच का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुक्रवार को गोद ग्राम शेषपुर में समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.एम.एल. धाकड़, डॉ. अनिल जैन, एनसीसी प्रभारी डॉ.जी.के. कुमावत रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर रोली तिलक लगाकर की गई। रासेयो इकाई का यह शिविर दिनांक 16 मार्च से 22 मार्च 2024 तक गोद ग्राम शेषपुर में आयोजित हुआ। जिसमें रासेयो के स्वयंसेवकों ने गांव में विभिन्न जागरूकता एवं चेतना के कार्य किए साथ ही स्वयंसेवकों द्वारा  गांव में किए गए विभिन्न परियोजना कार्य से गांव के लोगों में सकारात्मक परिवर्तन आया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.एम.एल.धाकड़ ने कहा कि स्वयंसेवक सात दिन तक गांव में रहकर विभिन्न जागरूकता के कार्य किए शिविर दिनचर्या के माध्यम से स्वयंसेवकों ने टाइम मैनेजमेंट एवं विभिन्न जीवन शैली के गुण सीखें। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गांववासियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.एम.एल. धाकड़ डॉ. अनिल जैन, एनसीसी प्रभारी डॉ.जी.के कुमावत, जिला संगठक प्रो. अरुण कुमार चौरसिया, कार्यक्रम अधिकारी प्रो. आशा पटेल सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ एवं स्वयंसेवक,  ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन शिल्पा सेठिया, नैहा दुर्गज ने किया एवं आभार प्रदर्शन जिला संगठक प्रो. अरुण कुमार चौरसिया ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE