नीमच। जिले के तीन पुलिसकर्मियों का उत्कृष्ट सेवा पदक सम्मान के लिए चयन हुआ है। जिले में पुलिस विभाग में अति उत्कृष्ट कार्य के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री का उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए वर्ष 2022 में कार्य के लिए पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है। इनमें नीमच जिले के एसपी रीडर भेरुसिंह, नीमच सिटी थाने के प्रधान आरक्षक अजित पंवार और एसपी कार्यालय के प्रधान आरक्षक कमल सिंह शामिल है।