BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 22, 2024, 8:28 pm
BIG REPORT : नीमच जिले का चीताखेड़ा और आगामी त्योहार, जब जिला पुलिस मुख्यालय से आया ये आदेश तो उड़ी खाकी की नींद, फिर किया ये काम, पढ़े भगत मांगरिया की खबर

Share On:-

चीताखेड़ा। नीमच जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के मुख्यालय से आए आदेश पर जीरन थाना एवं पुलिस सहायता केंद्र चीताखेड़ा चौकी में भी खाकी जाग गई और जो पुलिस हरदम जनता के बीच रहने का दावा करती है उसने थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों, विभिन्न व्यवसायों के प्रतिनिधि गण आदि आमंत्रित व्यक्तियों का मजमा लगाया गया। वहीं थाना प्रभारी मनोज सिंह जादौन ने क्षेत्र के उपस्थित सभी प्रबुद्ध जनों से  आगामी त्योहारों को मनाने को लेकर सुरक्षा का वातावरण पुलिस से अपेक्षा, सुरक्षा संबंधी समस्याओं एवं सुझाव लिया। 

जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए कानून व्यवस्था, सुरक्षा एवं सांप्रदायिक सद्भाव की स्थिति को बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों, अपराधिक प्रवृत्ति के लोग तथा निहित स्वार्थी तत्वों की गतिविधियों को नियंत्रित करने  का निषेधात्मक आदेश लोकहित में जारी किया है। जिसमें 24 मार्च को होली दहन, धुलेंडी, रंग पंचमी, रंग तेरस, चौत्र नवरात्र पर आवरी माता जी का मेला, गुड फ्राइडे आदि त्योहार मनाए जाएंगे। थाना प्रभारी मनोज सिंह जादौन द्वारा सायबर फ्राड के बारे में बताया गया।  क्षेत्र में चल रही अनेक गतिविधियों सहित गांव में हो रहे अतिक्रमण, सीसीटीवी कैमरे लगाने,तेज गति से चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई, असामाजिक तत्वों के जमावड़े को नियंत्रित करने, ग्राम रक्षा समिति के गठन, वाहन चोरियों पर नियंत्रण लगाने, शासन द्वारा लागू नियम कायदों का सख्ती से पालन कराने की मांग लोगों ने की। थाना पुलिस सहायता केंद्र चौकी प्रभारी गोपाल तनान ने व्यावसायिक एवं वरिष्ठ लोगों से अपने -अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जिससे अपराधियों पर शिकंजा कसा जाए और अंजाम तक पहुंचने में पुलिस को सहुलियत मिल सके। सीसीटीवी कैमरे निरंतर 24 घंटे चालू रहते हैं जिससे चोरियां एवं अपराध में कमी आएगी।

आपत्तिजनक संदेश फॉरवर्ड करना भी पूर्णतया प्रतिबंधित
त्यौहारों पर लोक शांति तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जीरन क्षेत्र की संपूर्ण राजस्व सीमा में प्रतिबंधात्मक आदेश तत्काल प्रभाव से जारी किया गया है। आपत्तिजनक साम्प्रदायिक और धार्मिक उन्माद फैलाने वाले गाने बजाने व सोशल मीडिया के संसाधन, फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट आदि से आपत्तिजनक कॉमेंट, फोटो, चित्र पोस्ट करने अथवा अन्य आपत्तिजनक संदेश पोस्ट करना एवं उपरोक्त उल्लेखित को फॉरवर्ड करना पूर्णतया प्रतिबंधित होगा।

पुलिस सहायता केंद्र पर शुक्रवार को शाम छह बजे आयोजित शांति समिति की बैठक में मुख्य रूप से जीरन थाना प्रभारी मनोज सिंह जादौन, उपनिरीक्षक आरसी खण्डेलवाल, पुलिस सहायता केंद्र चौकी प्रभारी गोपाल तनान, प्रधान आरक्षक सौरभ सिंह सेंगर, पटवारी नरेंद्र योगी मंचासीन थे। वहीं तोजी वसुली पटेल नंदराम माली, अंजुमन कमेटी पूर्व सदर अकबर खां पठान, अंजुमन कमेटी सदर जहूर शैख, सलाउद्दीन शैख, सरपंच प्रतिनिधि मनसुख जैन, राजेश जैन, पत्रकार दशरथ माली, पत्रकार आजाद मंसूरी, पत्रकार अक्षय कुमार जैन, पत्रकार भगत मांगरिया, दिनेश बंजारा सहित कई वरिष्ठ लोग मौके पर विशेष रूप से मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE