मुरैना। जिले के अंबाह थाना अंतर्गत दोहरी रोड पर पर सरसों के खेत में फसल काटते समय अचानक मधुमक्खियां ने हमला कर दिया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल बताए गए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार दोहरी रोड पर किसी त्यागी की सरसों कट रही थी तथा इस दौरान कैलाश चंद्र पुत्र मोहन सिंह सखवार उम्र 33 निवासी भूमिया रोड अम्बाह अपने ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था एवं रिंकू नामक युवक कटर चल रहा था, तभी अचानक मधुमक्खियां ने हमला कर दिया और इस हमले में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि कैलाश चंद्र की जिला अस्पताल में मौत हो गई।
रिंकू गुर्जर पुत्र नरेश सिंह गुर्जर उम्र 30 निवासी भत्तपुरा अम्बाह, गिर्राज त्यागी उम्र 45 त्यागी मोहल्ला सहित कुछ अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।