BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2024, 10:56 am
BIG NEWS : सुशासन भवन के सभागार में कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई बड़ी बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- जानवरों को पशु प्रेमी नगर पालिका द्वारा चयनित स्थान पर ही खाना खिलाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में सुशासन भवन स्थित सभागृह में शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहे कुत्तों के आतंक के नियंत्रण के संबंध में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर यादव ने निर्देश देते हुए कहा कि शहर में पशुओं एवं जानवरों को नगर पालिका/परिषद द्वारा चिन्हित स्थान पर ही घास, बिस्किट, रोटी एवं अन्य खाद्यान्न सामग्री दी जाए। हर किसी स्थान पर घास एवं अन्य खाद्यान्न सामग्री जानवरों को खिलाने पर नगर पालिका सख्त कार्यवाही करें। मांस की दुकानों, होटल, ढाबे एवं निजी घरों में मांस लाने के बाद बचे खराब मटेरियल का डिस्पोजल सुव्‍यस्थित तरीके से किया जाए। इन सभी कार्यों का पालन बहुत अच्छे से करवाए। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, एडिशनल एसपी गौतम सिंह सोलंकी सभी एसडीएम, सभी सीएमओ, सभी सीईओ, पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं एनजीओ से जुड़े लोग मौजूद थे।

मृत जानवरों के शरीर को दफनाया जाए-
कलेक्टर ने सभी सीईओ एवं सीएमओं को निर्देश दिए कि, ग्रामीण क्षेत्रों में जानवरों के मृत शरीर को अच्छी तरह से दफनाया जाए, मृत शरीर को खुले में ना छोड़ा जाए। इसके लिए पंचायत में वोलेंटियर बनाया जाए, जो इस कार्य की निगरानी रखें। इस कार्य में नगर रक्षा समिति का भी सहयोग लिया जा सकता है।

सभी गौशालाओं में मृत गायों को दफनाने का कार्य अनिवार्य रूप से हो-
कलेक्टर ने पशुपालन विभाग एवं सभी एसडीएम को निर्देश देते हुए कहा कि सभी गौशालाओं की एक बैठक बुलाई जाए। जिसमें यह बताया जाए कि गौशालाओं में मरने वाली सभी गायों को अच्छे से दफनाया जाए। किसी भी गाय का मृत शरीर खुले में न छोड़े। अगर कहीं पर खुले में गाय का मृत शरीर मिलता है, तो गौशाला संचालक के विरुद्ध सख्त कार्यवाही कर एफआईआर दर्ज करवाए।

कलेक्टर और एसपी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रशासन के कार्यों में किसी भी व्यक्ति का व्यवधान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति प्रशासन के कार्यों में बाधा उत्पन्न करता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही होगी। इस दौरान एनजीओ के द्वारा भी प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने की बात कही गई। उनके द्वारा कहा गया कि प्रशासन के कार्यों में एनजीओ का भी पूरा सहयोग रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE