मंदसौर। लोकसभा निर्वाचन 2024 अन्तर्गत EVM का प्रथम रेण्डमाइजेशन कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया गया। यह कार्य EMS 2.0 desktop application के माध्यम से किया गया। जिसमें जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों हेतु मशीनों का आवण्टन किया गया। उक्त प्रक्रिया में मतदान केन्द्रों हेतु आवश्यक एवं रिज़र्व हेतु आवश्यक मशीनों का आवण्टन किया गया।
रेण्डमाइज़ेशन उपरान्त आवण्टित मशीनों की विधानसभा क्षेत्रवार सूची की प्रमाणित एवं हस्ताक्षरित प्रति मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध करवायी गयी। रेण्डमाइज़ेशन की प्रक्रिया के दौरान कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, सभी एसडीएम, ईवीएम नोडल अधिकारी भट्ट सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।