देवास। भोपाल रोड पर जमीन सीमांकन को लेकर प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ पहुंची थी। लेकिन वहां पर विवाद की स्थिति बनने के चलते प्रशासन को वापस लौटना पड़ा। तहसीलदार सपना शर्मा ने बताया कि यहां पर बाबूलाल वर्मा अपनी जमीन का सीमांकन करवाना चाहते हैं जिसको लेकर हम यहां पर पहुंचे थे वहीं उनके ही परिवार का जो दूसरा पक्ष है उनके द्वारा यहां पर अपना हक बताने को लेकर विवाद की स्थिति बनी। जबकि जिला न्यायालय सिविल न्यायालय अन्य जगह से बाबूलाल वर्मा ने यह कैस जीता है जिसको लेकर हम सीमांकन के लिए पहुंचे थे। लेकिन यहां पर विवाद की स्थिति बनने के चलते सीमांकन नहीं किया जा रहा आगामी दिनों में यहां पर दंडात्मक कार्रवाई के साथ सीमांकन किया जाएगा। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि हमारा यहां पर शुरू से कब्जा है यह हमारी प्रैतक संपत्ति है। जो गलत तरीके से बाबुलाल ने अपने नाम करवा ली थी। जिसका केस सिविल न्यायालय मे चल रहा है।