नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन के निर्देशन एवं ज़िला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गुरुप्रसाद के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 मतदाता जागरूकता और दिव्यांग मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को डिप्टी कलेक्टर, प्रभारी उप संचालक सामाजिक न्याय मयुरी जोक एवं एडिशनल सीईओ अरविन्द डामोर ने मनासा के ग्राम पंचायत भाटखेडी बुजुर्ग में मतदाताओं का स्वागत किया और महिला मतदाताओं से मतदान का प्रतिशत बढ़ाने व शत प्रतिशत मतदान करने के संबंध में चर्चा की उपस्थितजनों को मतदान करने के लिए सभी को शपथ भी दिलाई।