छतरपुर। जिला के नोगाव जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कीतरपुरा में परमार्थ समाज सेवी संस्था ने जलाशय में श्रमदान करके विश्व जल दिवस मनाया। संस्था के जिला समन्वयक लोकेन्द्र सिंह बुन्देला ने जानकारी देते हुए बताया कि परमार्थ समाजसेवी संस्थान पिछले 28 सालों से पानी पर काम कर रही जो छतरपुर जिले के छः स्कूलों फुटबॉल फॉर वाश कार्यक्रम चला रही हैं जिसके तहत स्कूली बच्चो को फुटबॉल के माध्यम से भौतिक व्यहार में परिवर्तन, पानी का संरक्षण, जलाशयों की सुरक्षा, स्वच्छता के प्रति जागरूक करना के अलावा गाँव के साथ मोबलाइजेशन करते है।
शुक्रवार को कीरतपुरा के गंगा झिरिया तालाब पर स्कूली बच्चों के साथ जल सहेली और लोगो के साथ एक बैठक की जिसमे सभी को जल संरक्षण के बारे में बताया की सभी को वर्षा जल को संरक्षण करना चाहिये, घरों से निकलने वाला पानी से घर पर की एक छोटी सी किचिन गार्डन लगाओ इससे पानी संरक्षित होगा और अपने घर पर ही सब्जी उगाई जा सकती है पेड़ो की कटाई नही करनी है ज्यादा ज्यादा से पेड़ो को लगाना है। इसके बाद गंगा झिरिया तालाब में सभी लोगो ने श्रमदान करके साफ सफाई की तालाब के पास मंदिर प्रांगण में झाड़ू लगाकर सफाई की एवं उस कचड़े को उठाकर नष्ट किया।
इसके बाद स्कूली बच्चों के साथ गाँव मे रैली निकाली गई जिसमें नारे लगाते हुए गाँव के लोगो को जागरूक किया है। आज के कार्यक्रम में स्कूल प्रिंसिपल वन्दना त्रिपाठी, जलसाहेली रश्मि तिवारी, शिवा कुशवाहा, वालंटियर कोच येशवेन्द्र सिंह, करन सिंह यादव सहित दर्जनों लोगों शामिल रहे।