BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2024, 12:07 pm
KHABAR : इंदौर में लघु उद्योग भारती महिला इकाई का आयोजन, स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी में स्वादिष्ट व्यंजनों का लिया आनंद, एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली उत्सव मनाया, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। लघु उद्योग भारती महिला इकाई इंदौर द्वारा यंसिद्धा प्रदर्शनी गुरुवार को डीबी अपोलो सिटी में आयोजित की गई। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद शंकर लालवानी, प्रदेशाध्यक्ष लघु उद्योग भारती राजेश मिश्रा, डीबी अपोलो सिटी के अध्यक्ष राजेश ज्वेल ​​​​​​द्वारा किया गया। अध्यक्ष हेमलता कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया।


इसके बाद अतिथियों ने प्रदर्शनी में महिला उद्योग द्वारा बनाए गए विभिन्न उत्पादों को देखा एवं महिलाओं के प्रयासों को सराहा की। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष हेमलता कुमार, अनीता मित्तल, सचिव वर्षा जैन कोषाध्यक्ष, प्राची अग्रवाल सहकोषाध्यक्ष ने किया। इस मौके पर सांसद शंकर लालवानी ने महिलाओं के लिए सरकार द्वारा की जाने वाली नई योजनाओं के बारे में जानकारी दी जो उनके व्यवसाय के लिए सहायक सिद्ध होगी। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती महिला इकाई के सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग- गुलाल लगाकर होली उत्सव मनाया। प्रदर्शनी में खाने के स्टाल लगाए गए। जहां पर सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाया।


कार्यक्रम के दौराम विनीत जैन, प्रदेश प्रभारी लघु उद्योग भारती प्रतिभा शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष मीना काले, कन्हैयालाल खत्री, अध्यक्ष बरदरी पंकज काले, अध्यक्ष विकास गुप्ता, सचिव सचिन अनीता मित्तल, कोषाध्यक्ष वर्षा जैन, कोषाध्यक्ष प्राची अग्रवाल एवं कार्यकारिणी सदस्य सीमा गार्गव, विशाखा राजूरकर, स्मिता बाविस्कर, मंजूषा देशमुख, गर्विता जैन, ममता दीक्षित, शिवानी शेंदूलकर सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE