भोपाल। पुलिस मुख्यालय, मध्य प्रदेश, भोपाल द्वारा वर्ष 2022 के लिये केन्द्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार की अधिसूचना और निर्देशों के तारतम्य में स्थापित केन्द्रीय गृहमंत्री का “अति-उत्कृष्ट सेवा पदक तथा उत्कृष्ट सेवा पदक“ मध्यप्रदेश के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी अति-उत्कृष्ट/उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया गया है। जिसमें मंत्रालय के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर अविनाश शर्मा को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया।
अविनाश शर्मा वर्तमान में सहायक पुलिस आयुक्त सुरक्षा, भोपाल में पदस्थ होकर चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर मंत्रालय का कार्य संपादित कर रहे हैं । बता दें कि अभी हाल ही में मंत्रालय में लगी भीषण आग को नियंत्रित करने में अविनाश शर्मा और उनकी टीम ने काफी ईमानदार प्रयास किए थे। यही कारण है कि होम डिपार्टमेंट के महत्वपूर्ण और अति गोपनीय सी सेक्शन से लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की समस्त शाखाओं को आग से बचा लिया गया था ।
इनमें अति-उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए 102 तथा उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए 108 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का चयन हुआ है। जिन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी अति-उत्कृष्ट/उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यह पदक प्रदान किया गया है। उनमें स्पेशल डीजी से लेकर सिपाही तक शामिल हैं। इसमें अविनाश शर्मा, निरीक्षक (वि.स.वल) (का.उ.पु.अ.), म.प्र. पुलिस अकादमी, भौंरी को भी उनकी उल्लेखनीय सेवाओं हेतु उत्कृष्ट सेवा पदक मिला है।