रतलाम लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत ईवीएम तथा वीवी पेट मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथम की उपस्थिति में शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर आर.एस. मंडलोई, एनआईसी अधिकारी नरेंद्र सिंह चौहान तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे। इस दौरान 1552 ईवीएम मशीनो का रेंडमाइजेशन किया गया। जिले के विकासखंडवार रेंडमाइज की गई ईवीएम मशीनों के अंतर्गत विकासखंड रतलाम ग्रामीण को 302, रतलाम शहर 310, सैलाना 307, जावरा 330 तथा विकासखंड आलोट 303 मशीने रेंडमाइज की गई।