BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2024, 1:27 pm
BIG NEWS : आगामी लोकसभा चुनाव और एमपी का ये जिला, जब पुलिस और आबकारी विभाग ने की संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई तो मिली ये बड़ी सफलता, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। जिले की सुनेरा पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करने में सफलता हासिल की है। उकावता चौकी पर लगाए गए चेकिंग पॉइंट पर चेकिंग के दौरान एक कंटेनर को रोका गया, जो सारंगपुर की ओर से आ रहा था। संदिग्ध होने पर उसे उकावता चौकी लाया गया। जहां चेकिंग की गई तो कंटेनर में 1000 पेटी अंग्रेजी शराब मिली।

शराब की पेटियों के संबंध में आरोपियों के पास कोई वैध दस्तावेज न होने से आरोपी से कुल 1000 पेटियां और ट्रक कंटेनर (यूपी 38 एटी 3932) जब्क कर आरोपी अनवर कमाल पिता मो.नाजिम उम्र 39 साल, असमार पिता अंसार उम्र 39 साल,दोनों आरोपी संभल जिला उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

मदिरा का अवैध परिवहन किए जाने पर अप.क्र. 71/2024 मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) (क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। बरामद अंग्रेजी शराब की कीमत 96 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है अंग्रेजी शराब और ट्रक सहित पुलिस ने एक करोड़ 16 लाख रुपए का मश्रुका जब्त किया है

इस कार्रवाई में गोपाल निंगवाल थाना प्रभारी सुनेरा, उप निरीक्षक अरविंद सिंह तोमर चौकी प्रभारी उकावता, सहायक उप निरीक्षक दिलीप भिलाला, प्रधान आरक्षक विक्रम, कैलाश, धर्मेंद्र, आरक्षक अरुण, सूर्यप्रताप, शैलेंद्र, रवि, सत्यनारायण, आर. कृष्णा दांगी, का विशेष योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE