गुना। पिछले तीन दिन से चल रहा योग कैंप जिला जेल गुना में इसका समापन किया गया जेल में उपस्थित कैदियों को योग के आसनों के साथ-साथ उन्हें योग नृत्य का अभ्यास भी कराया गया योग नृत्य अभ्यास करने का मुख्य उद्देश्य वंनदियो में प्रसन्नता का भाव बना रहे और भी तनाव और चिड़चिड़ापन से मुक्त रहे उनके बीच खुशी का माहौल बने और वह एक दूसरे के साथ मिलजुल कर तनाव मुक्त होकर जेल मैं एक परिवार के साथ रहे पतंजलि युवा भारत के तत्वाधान में जिला जेल में तीन दिवसीय योग सत्र का आयोजन द्वारा कराया गया। इस तीन दिवसीय योग कैंप कै दोरान योग की कई सूक्ष्म क्रियाएं आसन प्राणायाम ध्यान के अभ्यास कराए गए। जेल में उपस्थित बंधिया ने योग अभ्यास में बढ़-चडकर कर भाग लिया और यौगिक अभ्यास का लाभ उठाया।