देवास। सांझी रसोई साझी रसोई योजना का देवास के जिला न्यायालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने शुभारंभ किया। इस योजना के तहत जिला न्यायालय के न्यायाधीश एवं कर्मचारियों ने टिफिन वितरित किए।मानव सेवा संस्थान के साथ यह टिफिन में भोजन जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा। जिस किसी व्यक्ति को भोजन किसी को देना है तो वह संस्था से संपर्क कर सकता है टिफिन के माध्यम से यह भोजन जरूरतमंद तक पहुंचाया जाएगा। वही किसी जरूरतमंद को भोजन की आवश्यकता होगी तो वह भी संपर्क कर सकता है और उसे जिस प्रकार का भोजन करना है वह भी वह बता सकता है।