मुरैना। जिले के झुण्डपुरा लोकसभा निर्वाचन 2024 के अन्तर्गत स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक कर मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित अस्थाना एस डी एम सबलगढ़ बीरेंद्र कटारे के निर्देश एवं महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी सबलगढ़ के मार्गदर्शन में सी एम ओ वीरेंद्र सिंह रावत एवं सेक्टर अधिकारी लोकेन्द्रसिंह के नेतृत्व में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु मतदान केन्द्रों पर जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें बी एल ओ एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाऐ ने मतदान केन्द्रों पर रंगोली बनाई गई। स्वीप गतिविधियों का आयोजन कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है जिसमें नगर झुण्डपुरा के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदान केन्द्रों पर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई साथ ही रंगोली बनाई गई। नगर के मतदाताओं को जागरूक किया गया सभी मतदाताओं से आह्वान किया गया कि वह आगामी 7 मई को संपन्न होने वाले लोकसभा चुनाव में अपना बहुमूल्य मत का प्रयोग लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करें। स्वीप गतिविधि के माध्यम से नगर के मतदाताओं को जागरूक कर मतदान का प्रतिशत बढ़ाया जाना है ऐसे मतदान केंद्र जिन पर पिछले निर्वाचन में 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ था उन पर स्वीप गतिविधियों का आयोजन कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।