BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2024, 5:15 pm
BIG REPORT : होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा सीट से संजय शर्मा होंगे कांग्रेस प्रत्याशी, तेंदुखेड़ा से दो बार रह चुके विधायक, जिलाध्यक्ष ने की पुष्टि, भाजपा के प्रत्याशी 25 दिन पहले नाम तय, पढे़ खबर 

Share On:-

नर्मदापुरम। होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में तेंदुखेड़ा के संजय शर्मा चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने पूर्व विधायक शर्मा का अपना प्रत्याशी बनाया है। इसकी पुष्टि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शिवकांत पांडे गुड्ढन ने की है। उनका दावा है कि पूर्व विधायक संजय शर्मा का नाम तय हो गया है। इसकी जानकारी उन्हें दिल्ली हाई कमान से मिली है। शनिवार शाम तक दिल्ली से सूची आना शेष है। इसी आधार पर कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा के नर्मदापुरम जिले के दौरे और संगठन की बैठकें का प्रोग्राम कांग्रेस जिलाध्यक्ष पांडे ने जारी किया है। 24 मार्च रविवार को जिलेभर में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक होंगी। सुबह 10 बजे सिवनी मालवा से बैठकें और दौरा शुरू होगा। सभी बैठकों में नर्मदापुरम (होशंगाबाद) नरसिंहपुर के कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व विधायक संजय शर्मा एवं पूर्व विधायकगण व वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहेंगे।


भाजपा के प्रत्याशी 25 दिन पहले नाम तय
भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी को होशंगाबाद नरसिंहपुर सीट से भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। करीब 25 दिन पहले ही भाजपा चौधरी का नाम तय कर चुकी है। जिसके बाद से चौधरी लगातार लोकसभा क्षेत्र में सक्रिय है। होशंगाबाद, सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र में उनका जनसंपर्क हो चुका है। कांग्रेस भाजपा से काफी पीछे है। ऐसे में कांग्रेस को चुनाव में जीतने के लिए काफी मेहनत की जरूरत होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE