सिंगोली। नीमच जिले की सिंगोली नगर परिषद में सीएमओ के पद पर रतनगढ़ सीएमओ गिरीश शर्मा को अतिरिक्त प्रभार मिला है। जबकि मौजूदा सीएमओ राजकुमार ठाकुर का पुनः झाबुआ के लिए स्थानांतरण हो गया है।
बता दें कि राजकुमार ठाकुर का सिंगोली में नगर निकाय में तीसरी बार पदार्पण हुआ था। इससे पूर्व वे अशरफ मेव गुड्डू के कार्यकाल में यहां पदस्थ थे, उनके रहते हुए कस्बे में कई महत्वपूर्ण योजनाओं ने मूर्त रूप लिया था। ऐसे में जनप्रतिनिधियों की इच्छा पर गत सितंबर माह में उन्हें पुनः सिंगोली लाया गया था। लेकिन संभवतः मौजूदा परिषद का उनके साथ तालमेल न बैठ पाने के चलते उन्होंने पुनः अपना स्थानांतरण करवा लिया। राजकुमार ठाकुर का स्थानांतरण होने से रिक्त हुए सीएमओ पद पर सिंगोली नगर परिषद के पूर्व सीएमओ स्वर्गीय सोमेश्वर शर्मा के पुत्र एवं रतनगढ़ नगर परिषद के वर्तमान सीएमओ गिरीश शर्मा को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।