BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2024, 7:02 pm
BIG REPORT : सिंचाई परियोजनाओं में किसानों के नजरिए से पानी के सिंचाई पॉइंट देने के लिए समिति बनाएं, अपर मुख्य सचिव राजोरा ने मंदसौर जिले के निर्माण कार्यों की समीक्षा की, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। अपर मुख्य सचिव राजेश राजोरा की अध्यक्षता में सुशासन भवन स्थित सभागृह में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव ने जिले में संचालित सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की परियोजना अंतर्गत वर्तमान में किसानों को सिंचाई के लिए पानी के पॉइंट प्रदान किये जा रहे हैं। इस कार्य को और बेहतर तरीके से करने के लिए एक समिति बनाई जाए। समिति यह तय करे कि किसानों के नजरिए से कौन सा पॉइंट बेहतर हो सकता है। उसके अनुसार बेहतर मॉडल तैयार किया जाए। जल निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जल निगम के कार्यों में सोलर ऊर्जा को भी जोड़ा जा सकता है। जहां से पानी सप्लाई होगा वहां पर सोलर ऊर्जा का उपयोग किया जाता है, इस पर काम करें। जल निगम विभाग द्वारा बताया गया कि दिसंबर 2024 तक जल निगम का कार्य पूर्ण हो जाएगा। गांव में पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। उन्‍होंने कहा कि सीएम राइस स्कूल अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा बच्चों के एडमिशन स्कूल में हो इसके लिए शिक्षा विभाग इस पर विशेष तौर पर ध्यान दें। जिले में 7 स्कूलों का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें से जुलाई सत्र से गुर्जर बढ़िया, साबाखेड़ा एवं मल्हारगढ़ में सीएम राइस स्कूल प्रारंभ हो जाएंगे। उपार्जन अंतर्गत किसानों को किसी प्रकार की समस्या ना हो। इसका विशेष तौर पर ध्यान रखें। उपार्जन के पश्चात परिवहन तीव्र गति से हो। खाद को लेकर किसानों को कोई चिंता नहीं होनी चाहिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जिले में संचालित पीएससी, सीएससी की जानकारी ली गई। जन औषधि केंद्र का लाभ जनता को मिले, इसका व्यापक प्रचार प्रसार हो। नगर पालिका को निर्देश देते हुए कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करें। जिले में किसी क्षेत्र में पानी की ज्यादा समस्या हो, तो समस्या का कैसे निदान किया जा सकता है इस संबंध में प्रस्ताव शासन को भेजें। इसके साथ ही बैठक के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग, एमपीआरडीसी, पीडब्ल्यूडी, पीआईयू, सेतु निगम, सिहस्थ 2028 के प्रस्तावित कार्य, एमपीईबी, कृषि विभाग, आरईएस के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव, सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार सत्यम सहित निर्माण कार्यों से जुड़े सभी जिलाधिकारी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE