रतलाम। लोकसभा निर्वाचन 2024 का अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथम द्वारा जिले में पुलिस थाना क्षेत्रवार स्थाई निगरानी दलों का गठन किया गया है जो 24 घंटे कार्य करेंगे।गठित किए गए स्थाई निगरानी दल अपने कार्य की वीडियोग्राफी करेंगे, कार्रवाई कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में होगी। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति के बगैर कोई भी जांच नहीं की जाएगी। दल आदर्श आचरण संहिता तथा उसके उ्ल्लंघन से संबंधित शिकायत पर काम करेंगे। जांच के दौरान यदि अभ्यर्थी उसके अभिकर्ता अथवा दल कार्यकर्ता को ले जाने वाले वाहन में 50 हजार रुपए से अधिक की राशि पोस्टर या निर्वाचन सामग्री या 10 हजार रुपए से अधिक की राशि ड्रग्स, मद्य, अस्त्र-शस्त्र या उपहार सामग्री जिसका प्रयोग संभवतः निर्वाचकों को प्रलोभित करने के लिए किया जाना है वाहन में पाई जाती है तो उसे तत्काल जब्त करेंगे जांच तथा जब्ती के पूरे घटनाक्रम की वीडियो टीम द्वारा वीडियोग्राफी की जाएगी जो वीडियो सीडी की एक कॉपी रिटर्निंग या सहायक रिटर्निग अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे।