झाबुआ। शहीद चन्द्रशेखर आजाद, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ की एन.सी.सी. इकाई द्वारा 21, मप्र प्रदेश बटालियन एन.सी.सी. रतलाम के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हर्ष सेट्ठी तथा संस्था प्रमुख एवं प्राचार्य डॉ. जे.सी. सिन्हा के निर्देशानुसार महाविद्यालय के एन.सी.सी. अधिकारी केप्टन डॉ. गोपाल भूरिया के मार्गदर्शन में एन.सी.सी. केडेट्स द्वारा 22 मार्च 2024 को विश्व जल दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्व जल दिवस के अवसर पर केडेट्स द्वारा जल के बचाव एवं संरक्षण के तहत जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया । रैली महाविद्यालय से प्रारंभ होकर टन्ट्या मामा चौराहा से होकर महाविद्यालय बेडमिन्टन ग्राऊंड में समाप्त की गयी। कार्यक्रम में 92 केडेट्स उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ. अंजना सोलंकी, प्रो. जे.एस. भूरिया, डॉ. वी. एस. मेडा, डॉ. रीना गणावा, डॉ. एस.के. सिकरवार, डॉ. रीता गणावा, डॉ. एस.एस. चौहान, डॉ. राजू बघेल, डॉ. मनीषा सिसोदिया, डॉ. लोहारसिंह ब्राहमणे, प्रो. मुकामसिंह चौहान, प्रो. जेमाल डामोर, डॉ. एस. डावर, प्रो. बिल्लु डामोर, प्रो. अजय कुमार एवं समस्त महाविद्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।