विदिशा। शहीद भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर मातृभूमि युवा परिषद ने कवि सम्मेलन आयोजित किया। जिसमें कवियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। श्रोता भी देश भक्ति की कविताओं पर कवियों का उत्साहवर्धन करते रहे।
कवि सम्मेलन में प्रदेश के संस्कृति मंत्री धर्मेन्द्र लोधी और विधायक मुकेश टंडन शामिल हुए। सम्मेलन की शुरुवात संस्कृति मंत्री द्वारा शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण से की गई।
इस मौके पर मंत्री लोधी ने मातृभूमि युवा परिषद के इस प्रयास और आयोजन की सराहना करते हुए शहीदों को याद किया। कवि सम्मेलन में कवियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए। देश भक्ति की कविताओं की प्रस्तुति देकर श्रोताओं में जोश भर दिया।
कवि सम्मेलन में राम भदावर, अमित शर्मा, नीलोत्पल मृणाल, मनु वैशाली तथा सुमित सिंह ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। कवियों ने राममंदिर व देशभक्ति की कविताओं के माध्यम से श्रोताओं में देशभक्ति की भावना जगाई।