कसरावद। खरगोन जिले की कप्तान नवागत एसपी धर्मराज मीणा ने अपने पारी शुरू कर दी है। अपना पदभार संभालते ही जिले के भ्रमण पर निकले। इस दौरान उन्होंने कसरावद थाने का निरीक्षण कर वहां की जानकारी ली। वही थाने पर लगे सीसीटीवी कैमरों का भी निरीक्षण किया। एवं उस पर दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे अपराधियों पर नकैल कसे। और थाने पर आने जाने वाले लोगों को प्राथमिकता दें। किसी भी फरियादी को थाने पर परेशानी ना हो । वही अपराधियों की बात तो उनके खिलाफ कार्यवाही करें। और अपराधों पर अंकुश लगाए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से भी जानकारियां ली। एसपी ने पुलिस कर्मियों को खास हिदायत दी और प्राथमिकता के साथ फरियादी की सुनवाई करें। उसे चक्कर देने के बजाय जितनी पीड़ित या फरियादी की मदद हो सके उसकी मदद करने का प्रयास करें। और उनसे अच्छा व्यवहार करें इसके बाद एसपी नगर भ्रमण पर भी निकले जहां श्री राम मंदिर में दर्शन कर नगर का जायजा लिया। नगर वासियों के साथ पत्रकारों से भी मुलाकात कर की चर्चा।