भोपाल। वैष्णवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस चार दिवसीय वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अथिति के रूप में संस्था के चेयरमैन मुकेश पाटीदार एवं विशेष अथिति के रूप में प्रसिद्ध गायक एवं म्यूजिक कंपोजर मनु खरे मौजूद रहे।
तीन चरणों में आयोजित कार्यक्रम में प्रथम तीन दिवस स्पोर्ट्स फेस्ट का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हर एक मैच का रोमांच आसमान की ऊंचाइयों को छू रहा था। दूसरे चरण में कल्चरल कार्यक्रम हुआ, जिसमें रंग-बिरंगे परिधान में आए बच्चों ने सबका मनमोह लिया।
तीसरे चरण में विशेष अतिथि मनु खरे लाइव इन कॉन्सर्ट रहे, समूचे परिवार ने उनके गीतों में जमकर ठुमके लगाए। संस्था में इतना स्नेह और आत्मीय भाव देखकर मनु खरे ने जल्द ही पुनः एक शो संस्था में करने का वादा मंच से किया।
वैष्णवी ग्रुप के निदेशक डॉ. एसएस चौहान ने इस आयोजन के लिए समूचे वैष्णवी परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं परीक्षा नियंत्रक एवं कल्चरल हेड प्रकाश पांडेय ने आगे भी ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सांस्कृतिक विकास को देखते हुए कराते रहने का वादा किया है ।