BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 24, 2024, 12:34 pm
REPORT : जिला दंडाधिकारी ने जारी किया आदेश, दो आरोपियों को 25-25 हजार का बंध पत्र भरने व सप्ताह में एक दिन करना होगा ये काम, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कर्मवीर शर्मा ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए आपराधिक प्रवृत्ति के दो व्यक्तियों को थाना प्रभारी के समक्ष 25-25 रुपए का बंध पत्र भरवाने एवं प्रति सप्ताह थाने में हाजरी देने के निर्देश दिए हैं।             

ग्राम ऊन थाना जिला खरगोन के निवासी योगेश पिता कैलाश जायसवाल को थाना प्रभारी ऊन के समक्ष 25 हजार रुपए का बंध पत्र भरने का आदेश दिया गया है कि वह आगामी 03 माह तक ऐसी कोई गतिविधि नहीं करेगा जिससे समाज की शांति भंग हो और आम जनता में भय व्याप्त हो। योगेश पिता कैलाश जायसवाल को 03 माह तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को अपनी आमद थाना प्रभारी ऊन के समक्ष देने कहा गया है।              

इसी प्रकार ग्राम नान्द्रा थाना मण्डलेश्वर निवासी अमिर ऊर्फ अम्मू पिता गम्मू पिंजारा को थाना प्रभारी मण्डलेश्वर के समक्ष 25 हजार रुपए का बंध पत्र भरने का आदेश दिया गया है कि वह आगामी 03 माह तक ऐसी कोई गतिविधि नहीं करेगा जिससे समाज की शांति भंग हो और आम जनता में भय व्याप्त हो। अमिर ऊर्फ अम्मू पिता गम्मू पिंजारा को 03 माह तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को अपनी आमद थाना प्रभारी मण्डलेश्वर के समक्ष देने कहा गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE