सतना। रंगों के त्योहार होली के अवसर पर मध्य प्रदेश अग्रवाल महिला महासभा के तत्वावधान में महिला समिति स्टेशन रोड में सामाजिक होली महोत्सव मनाया गया। जिसमें महिलाओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगा कर शुभकामनाएं दीं और मौज - मस्ती के बीच पर्व का उत्साह मनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मध्य प्रदेश अग्रवाल महिला महासभा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सविता अग्रवाल, उपाध्यक्ष कुसुम गोयल, उपमंत्री रश्मि अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
अग्रवाल महिला महासभा जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा अग्रवाल ने बताया कि होली मिलन पर होली के गानों पर आधारित डांस प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभागिता की। सरप्राइज गेम, डांस - मस्ती के साथ होली पर महिलाओं को टाइटल भी दिए गए। रूचिका अग्रवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया।
होली महोत्सव कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सविता अग्रवाल, उपाध्यक्ष कुसुम गोयल, उपमंत्री रश्मि अग्रवाल, रूचिका अग्रवाल,रेखा अग्रवाल, नेहा जैन, शिखा अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, गायत्री अग्रवाल, बंदना अग्रवाल, रेणुका अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, अंजू अग्रवाल मधू अग्रवाल, अनीता अग्रवाल,पारूल अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, श्रुति अग्रवाल, शालनी अग्रवाल, रत्ना अग्रवाल,सीमा अग्रवाल,रीता अग्रवाल, प्रमिला अग्रवाल,ममता अग्रवाल,रश्मि अग्रवाल,स्नेह लता अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल आदि महिलाएं शामिल हुईं।